बेहद कम वक्त में ही कार्तिक आर्यन सभी लोगों के चहेते बन गए हैं। सिर्फ बॉलिवुड की हिरोइनें ही नहीं बल्कि स्कूल-कॉलेज की लड़कियां भी कार्तिक की दीवानी हैं। और ये दीवानगी इस हद तक है कि कार्तिक अगर इन लड़कियों के सामने आ जाएं, तो शायद उनके गाल ही खींच बैठें। वैसे हाल ही में ऐसा हो भी गया। कार्तिक आर्यन इन दिनों लखनऊ में हैं, जहां वह अपनी आने वाली फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग कर रहे हैं। यहां कार्तिक को स्कूल की लड़कियों के एक ग्रुप ने घेर लिया और हर कोई उनसे बात करने और छूने की कोशिश करने लगा। यह विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और कार्तिक ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। विडियो में लड़कियां कार्तिक के साथ सेल्फी खिंचवाते नजर आ रही हैं। लेकिन इसी दौरान एक लड़की जोर से कार्तिक के गाल खींचने लगती है और फिर भाग जाती है। कार्तिक शरमा जाते हैं और हंसते हैं। कार्तिक के ये एक्सप्रेशन्स बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस विडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा है, 'यह वाकई चीकी (Cheeky) था। अगर किसी ने दोबारा मेरे गाल खींचे तो विरल इसके जिम्मेदार आप होंगे। इस डेयर गेम को खेलें। कार्तिक आर्यन के गालों को खींचकर दिखाएं।' कार्तिक के इस विडियो को फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं और मजे भी ले रहे हैं। एक लड़की ने कॉमेंट लिखा, 'मैं भी आपसे मिलने का इंतजार कर रही हूं ताकि दोनों गाल खींच सकूं और किस भी कर सकूं।' बाकी कॉमेंट्स इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए विडियो पर देखे जा सकते हैं। बात करें कार्तिक की फिल्म 'लव आज कल 2' की, तो इसे इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट सारा अली खान हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31rS12L
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment