Friday, August 9, 2019

Movie

इसमें कोई शक नहीं कि आलिया भट्ट एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। आलिया ने फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' में अपना सिंगिंग टैलंट दिखाया था। और अब वह जल्द ही अपना एक म्यूजिक विडियो लेकर आने वाली हैं। इस म्यूजिक विडियो का नाम 'प्राडा' (Prada) है, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया ने फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग से पहले ही अपने म्यूजिक विडियो की शूटिंग पूरी कर ली थी। इस म्यूजिक विडियो में आलिया के अलावा फेमस पंजाबी सॉन्ग 'लम्बरगिनी' फेम दूरबीन भी नजर आएंगे। पहले कहा जा रहा था कि इस गाने को 5 अगस्त को रिलीज किया जाएगा, लेकिन अब यह कब रिलीज होगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। आलिया ने भी ट्वीट और इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यही बताया है कि उनका यह म्यूजिक सिंगल जल्दी रिलीज होने वाला है। फिल्मों की बात करें, तो आलिया के पास 3 फिल्में हैं- ब्रह्मास्त्र, सड़क 2 और आरआरआर। 'ब्रह्मास्त्र' में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर हैं, तो वहीं 'सड़क 2' में संजय दत्त, पूजा भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, गुलशन ग्रोवर, जिशु सेनगुप्ता और अक्षय आनंद होंगे। वहीं 'आरआरआर' के तेलुगु फिल्म है, जिसका निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया के अलावा जूनियर एनटीआर, रामचरण और अजय देवगन होंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KrGiM4
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment