Friday, August 9, 2019

Movie

बॉलिवुड ऐक्टर का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हो गया है और दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं। अमित और ऐनाबेल लगभग 1 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इन दोनों का रोमांस काफी चर्चा में था क्योंकि दोनों सोशल मीडिया पर अपनी काफी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते थे। एक सूत्र ने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलगाव किया है। उन्होंने बताया कि अमित और ऐनाबेल एक दूसरे के लिए काफी सीरियस थे लेकिन उनके बीच बात बनी नहीं। दोनों ने आपस में आगे भी संपर्क रखने का फैसला किया है लेकिन केवल एक दोस्त की तरह न कि लवर्स की तरह। हिंदी फिल्मों में कई अच्छे किरदार निभाकर चर्चा में आए अमित साध की पूर्व गर्लफ्रेंड ऐनाबेल और एक मॉडल और इंफ्लूऐंसर हैं। इनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई थीं। दोनों ने 2018 में डेट करना शुरू कर दिया था और इसके बाद दोनों नैनीताल, मनाली रोड ट्रिप पर और छुट्टियां बिताने के लिए लंदन भी गए थे। वैसे बता दें कि इससे पहले अमित साध काफी लंबे समय तक पंजाबी फिल्मों की मशहूर ऐक्ट्रेस नीरू बाजवा के साथ भी रिलेशनशिप में रहे थे। साल 2010 में इनका भी ब्रेकअप हो गया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Kqe1Fx
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment