Friday, August 9, 2019

Movie

ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इन दिनों फिल्मों में अपने कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। वैसे तो वह सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहती हैं और जो भी विडियो या फोटोज शेयर करती हैं वे वायरल हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में उनकी कुछ ऐसी फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वह अपनी जीन्स संभालती नजर आ रही हैं। शिल्पा की ये फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की गई हैं और चर्चा में हैं। इस फोटोज में शिल्पा लाइट पिंक कलर की टी-शर्ट और ग्रेइश वाइट कलर की जीन्स पहने हुए नजर आ रही हैं। एक हाथ से उन्होंने छाता पकड़ा हुआ है तो वहीं दूसरे हाथ से वह अपनी जीन्स को संभाल रही हैं। इसमें कोई शक नहीं कि शिल्पा हमेशा की तरह ही खूबसूरत और हॉट लग रही हैं। लेकिन लोगों को यह समझ नहीं आया कि शिल्पा ने आखिर इतनी ढीली जीन्स क्यों पहनी? कुछ लोगों ने तो इसी बात पर शिल्पा को ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज कोई इन्हें बेल्ट दो, इनकी पैंट गिर रही है।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेल्ट भी नहीं है बेचारी के पास।' शिल्पा शेट्टी के ये फोटोज इसी तरह के उल्टे-सीधे कॉमेंट्स से भरे पड़े हैं। वैसे शिल्पा जानती हैं कि उन्हें ट्रोलर्स को कैसे हैंडल करना है। बात करें शिल्पा की कमबैक फिल्म की, तो करीब 13 साल बाद बड़े पर्दे से गायब शिल्पा 'निकम्मा' से वापसी करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन सब्बीर खान करेंगे। फिल्म में अभिमन्यु दासानी नजर आएंगे, जो फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' में नजर आए थे।सब्बीर खान इससे पहले 'हीरो' और 'बागी' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। वह भी शिल्पा के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31A8KBf
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment