बॉलिवुड के मशहूर अभिनेता के ऊपर पिछले साल एक टीवी स्क्रीन राइटर ने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। हालांकि अब मुंबई पुलिस सबूतों के अभाव के कारण इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में फाइल कर सकती है। पिछले साल स्क्रीन राइटर ने सोशल मीडिया पर आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया था और बाद में थाने में इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आलोक नाथ के खिलाफ इस मामले में पर्याप्त सबूत हासिल नहीं हुए हैं और मामले में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की जा सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ओशिवारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया है कि उन्होंने पीड़िता के विस्तृत बयान दर्ज किए है। मामले में दो गवाहों को बयान दर्ज कराने के लिए कई बार बुलााया गया लेकिन वह बयान दर्ज कराने थाने नहीं आए। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ 20 साल पहले रेप हुआ था। उन्होंने कहा है कि 1990 में पॉप्युलर टीवी सीरियल तारा की शूटिंग के दौरान आलोक नाथ ने उनके साथ शराब के नशे में रेप किया था। हालांकि इस आरोप के जवाब में आलोक नाथ ने भी मानहानि का केस दर्ज कराया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KJzGI2
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment