इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी शूटिंग, कभी आउटिंग तो कभी सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर। हाल ही में करीना कपूर के टॉक शो की कुछ तस्वीरें और विडियोज वायरल हुए जहां कार्तिक आर्यन भी पहुंचे थे। कार्तिक ने भी अपने इंस्टाग्राम पर करीना के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस मौके पर उन्होंने ब्लैक और वाइट प्रिंटेड शर्ट पहन रखी है वहीं दूसरी और करीना ब्लू वन-शोल्डर टॉप पहना है और नियॉन ग्रीन स्कर्ट पहनी है। कार्तिक ने इस पोस्ट को ये इश्क हाय कैप्शन दिया है और साथ में हार्ट इमोजी भी बनाया है। कार्तिक के इस पोस्ट पर फॉलोअर्स ने मजेदार कॉमेंट्स किए हैं। एक फॉलोअर ने लिखा है कि दोनों साथ में काफी अच्छे दिखते हैं, इन्हें साथ में कास्ट किया जाए। इसके जवाब में एक फॉलोअर ने लिखा है, सास है उसकी। बता दें कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की नजदीकियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं करीना सारा की स्टेप मॉम है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2p9e7t2
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment