बॉलिवुड ऐक्ट्रेस पिछले काफी समय से ऑस्ट्रेलियन डेंटल सर्जन और व्यवसायी डॉक्टर को डेट कर रही हैं और अब शनिवार को दोनों ने सगाई कर ली है। बताया जा रहा है कि तुशान ने एवलिन को सिडनी के मशहूर हार्बर ब्रिज पर प्रपोज किया था। इसके लिए तुशान ने एक गिटारिस्ट का भी इंतेजाम किया था जो बैकग्राउंड में एवलिन के फेवरिट सॉन्ग प्ले कर रहा था। पता चला है कि प्रपोज करने के लिए घुटनों पर जाने से पहले तुशान ने एवलिन के लिए एक खूबसूरत नोट भी पढ़ा। एवलिन बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए बताया, 'यह सपने के पूरे होने जैसा है। तुशान मुझे अच्छी तरह से जानते हैं और उनका प्रपोजल परफेक्ट था।' अपनी लव स्टोरी के बारे में एवलिन ने कहा, 'हम लोग पिछले साल एक ब्लाइंड डेट पर मिले थे जो हमारे एक दोस्त ने ऑर्गनाइज की थी। तुशान काफी रोमांटिक आदमी हैं और वह मुझसे भी ज्यादा फिल्मी हैं।' हालांकि एवलिन और तुशान के दोस्त काफी समय से इनकी एंगेजमेंट का अंदाजा लगा रहे थे लेकिन दोनों ने पहले अपने परिवारों से एक-दूसरे को मिलवाया और उसके बाद नवरात्रों के दौरान सगाई करने का फैसला किया। शादी की डेट के बारे में पूछे जाने पर एवलिन ने कहा, 'जब डेट डिसाइड कर ली जाएगी उसके बाद इसका अनाउंसमेंट किया जाएगा। अभी हम लोग साथ में अपने वक्त को इंजॉय करना चाहते हैं।' शादी के बाद ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होने के बारे में पूछे जाने पर एवलिन ने कहा, 'सिडनी दुनिया में मेरे फेवरिट शहरों में से एक है और मैं ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट होना पसंद करूंगी। लेकिन मेरा एक घर इंडिया में भी रहेगा। आखिरकार यही हमारा घर है।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/339xd0X
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment