Sunday, October 6, 2019

Movie

बांग्ला फिल्मों की पॉप्युलर ऐक्ट्रेस और पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हाल में नुसरत जहां पंडाल में पूजा करने पहुंचीं जिस पर लोगों ने सोशल मीडिया पर अजीब तरीके से ही रिऐक्ट किया। मीडिया में नुसरत की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें नुसरत ट्रडिशनल बंगाली साड़ी और मेकअप में अपने पति के साथ पूजा करती दिखाई दे रही हैं। कई लोगों ने इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर कॉमेंट किया कि जल्द ही मुस्लिम कट्टरपंथियों की तरफ से नुसरत के खिलाफ जारी हो सकता है। वैसे बता दें इससे पहले भी नुसरत दूसरे धर्म में शादी करने, सिंदूर लगाने और लोकसभा में वेस्टर्न ड्रेस पहनने के कारण विवादों में आ गई थीं। हालांकि नुसरत ने बेबाकी के साथ उनके खिलाफ बोलने वालों को जवाब दिया था। लोकसभा में वेस्टर्न ड्रेस पहनने के कारण नुसरत के साथ ही जाधवपुर से सांसद और ऐक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती की भी आलोचना की गई थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/334WlG6
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment