अर्जन कपूर और अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। आए दिन दोनों से जुड़ी कोई न कोई खबर आ ही जाती है। इसके साथ ही मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते को लेकर कुछ छिपाते भी नहीं है। अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के पोस्ट पर मस्ती भरे और प्यारे कॉमेंट करते नजर आते हैं। इसके अलावा दोनों वकेशन, डिनर डेट की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वहीं, अब ने एक तस्वीर शेयर की है, इसमें वह तैयार होते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होंने कैप्शन लिखा, 'इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर की मेजबानी को इंजॉय किया! उम्मीद है कि आप लोगों आज रात शो को इंजॉय करेंगे।' इस फोटो पर मलाइका अरोड़ा ने कॉमेंट किया, 'इतना सीरियस क्यों हो?' अर्जुन कपूर ने अपनी तस्वीर पर मलाइका अरोड़ा के कॉमेंट पर रिप्लाई भी किया। अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा कृति सनोन और संजय दत्त महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। इस पीरियड ड्रामा में संजय दत्त पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफगान के राजा अहमद शाह अब्दाली की भूमिका में दिखाई देंगे। वह अर्जुन कपूर के किरदार सदाशिवराव भाऊ के प्रतिद्वंदी के रूप में नजर आएंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2pHKnDQ
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment