Monday, October 7, 2019

Movie

'हाउसफुल 4' के मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'शैतान का साला' रिलीज कर दिया है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में अक्षय कुमार का नॉटी कैरेक्टर देखने को मिल रहा है और गाने में उनको एक्सप्रेशन्स को देखकर लोग काफी इंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले फिल्म के ट्रेलर और फिल्म के पहले गाने 'एक चुम्मा' ने भी लोगों का गुदगुदाया। अब बॉलिवुड में अपने अंदाज को लेकर फेमस रणवीर सिंह ने गाने 'शैतान का साला' पर डांस करते नजर आए। 'हाउसफुल 4' के प्रड्यूसर साजिद नाडियवाला जो रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म '83' को भी प्रड्यूस कर रहे हैं। उनके प्रॉडक्शन हाउस ने रणवीर सिंह के डांस का विडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। बताते चलें कि पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित फिल्म 'हाउसफुल 4' में अक्षय कुमार के अलावा कृति सनोन, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, राणा दग्गुबाती, चंकी पांडे, सौरभ शुक्ला, जॉनी लीवर, जेमी लीवर नजर आएंगे। 'हाउसफुल 4' 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। वही, रणवीर सिंह की फिल्म '83' अगले साल अप्रैल 2020 में रिलीज होगी। इस फिल्म में वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2LWBf7d
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment