Friday, October 25, 2019

Movie

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में आलिया अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर रणबीर के साथ लंदन गई थीं। आलिया लौट आई हैं और अपना काम शुरू कर दिया है। आलिया अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर के अलावा आलिया यूट्यूब से भी अपने फैंस को अपडेटेड रखती हैं। अपने रीसेंट विडियो में आलिया ने 2019 के अपने यादगार दिन के बारे में बताया। उन्होंने फैंस के कुछ सवाल पिक किए और उनका जवाब दिया। एक फैन ने उनसे पूछा कि 2019 का सबसे यादगार दिन कौन सा रहा तो उन्होंने जवाब दिया, मेरे लिए सबसे यादगार दिन तब था जब मुझे फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था साथ ही रणबीर को भी फिल्मफेयर मिला था। स्टेज पर वह हमारा मौका था और तस्वीरें खींची जा रही थीं। वहीं वर्कफ्रंट पर बात करें तो आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के ऑपोजिट दिखाई देंगी। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की गंगूबाई, महेश भट्ट की सड़क 2 और एस.एस राजामौली की RRR में भी अहम किरदार निभाएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2PliUCF
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment