Sunday, October 6, 2019

Movie

बॉलिवुड में सबसे अच्छी दोस्ती शेयर करने वाले सितारों में से एक अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह भी हैं। इन दोनों की फ्रेंडशिप और बॉन्डिंग के बारे में सभी जानते हैं। ये सितारे जिस तरह एक-दूसरे का सपॉर्ट करते हैं, उतना ही टीज भी करते हैं। खासतौर से अर्जुन सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्त की टांग खींचने का मौका कभी नहीं छोड़ते और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, रणवीर सिंह हाल ही में एक अवॉर्ड शो का हिस्सा बने थे। इस दौरान उन्होंने हमेशा की तरह हटकर लुक चुना। उन्होंने यूं तो पहना सूट था लेकिन इसे जिस तरह से उन्होंने स्टाइल किया था वह उन्हें अलग ही लुक दे रहा था। रणवीर का यह सूट लूज फिट वाला था जिसके साथ उन्होंने हटकर डिजाइन का काला चश्मा और हैट लगाई हुई थी और साथ में स्टिक भी पकड़ी हुई थी। रणवीर ने अपनी शर्ट के चेस्ट एरिया के बटन्स को ओपन रखा था। इसमें उनकी फिट बॉडी देखी जा सकती है। ऐक्टर के चेस्ट पर बाल देख अर्जुन कपूर ने उनके लिए बेहद फनी कॉमेंट कर डाला। उन्होंने फिल्म 'गोलियों की रास लीला राम-लीला' के हिट सॉन्ग 'ततड़' की लिरिक्स को नया रूप देते हुए लिखा, 'राम जी के बाल देखो!! छाती का कमाल देखो...'। इस पर कई लोगों ने लाफिंग इमोजी से रिऐक्ट किया। दीपिका ने लगाई डांट वैसे फोटो पर कॉमेंट करने वालों में रणवीर की गॉरजस वाइफ दीपिका पादुकोण भी शामिल रहीं। उन्होंने मजाकिया लहजे में अपने पति को डांट लगाते हुए लिखा, 'क्या तुम्हें मेरे ब्रॉन्जर की पूरी बॉटल का अपने सीने पर इस्तेमाल कर लेने से पहले पूछ नहीं लेना चाहिए था?'। उनके इस कॉमेंट पर फैन्स ने भी कई कॉमेंट्स किए और रणवीर के मजे लिए।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31Xgpdy
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment