कार्तिक आर्यन को बॉलिवुड में आए अभी बहुत वक्त नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि वह लंबी रेस तय करने के लिए यहां आए हैं। आज कार्तिक दर्शकों को सबसे चहेते स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। जहां उनके पॉकेट में अभी ढेर सारी फिल्में हैं, वहीं एक खास चीज को लेकर भी वह फिलहाल चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक अपना इंस्टाग्राम फिल्टर पानेवाले पहले इंडियन ऐक्टर बन चुके हैं। इस फिल्टर के साथ बैकग्राउंड में उनकी फिल्म 'पति पत्नी और वो' का फेमस सॉन्ग 'अखियों से गोली मारे' भी सुनाई देता है। इस फिल्टर के साथ मूंछें और हार्ट शेप वाला चश्मा भी है, जिसपर चिंटू त्यागी लिखा नजर आ रहा है। कार्तिक ने फोटो शेयरिंग ऐप से ऐसी ही कुछ तस्वीरों का विडियो अपने फैन्स के साथ शेयर किया है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि वेबसाइट ने इसके लिए ऐक्टर से सम्पर्क भी किया। वह चाहते थे कि यह एकदम परफेक्ट बने इसलिए टीम ने इसपर महीनों मेहनत की है। खबरों की मानें तो इस बारे में बातें करते हुए कार्तिक ने कहा था कि बाकियों की तरह उन्हें भी फोटो शेयरिंग ऐप का अडिक्शन है। उनका कहना है कि इससे वह दुनिया भर के फैन्स से कनेक्टेड रहते हैं। कार्तिक की अगली फिल्म 'पति पत्नी और वो' है, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर नजर आनेवाली हैं। तीनों स्टार्स इन दिनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। यह फिल्म इस वीकेंड 6 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा कार्तिक 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' में भी नजर आनेवाले हैं, जो इस फ्रैंचाइज़ी की सीक्वल फिल्म है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2RdKpzf
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment