बॉलिवुड ऐक्ट्रेस को उनकी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाना जाता है। स्वरा हर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखती हैं। हाल के दिनों में नागरिकता संशोधन कानून पर काफी बवाल मचा हुआ है और इस मुद्दे पर भी स्वरा ने अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। पिछले दिनों () का देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध किया जा रहा है। इसी कानून के विरोध में दिल्ली की के छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान छात्रों की पुलिस से काफी झड़प भी हुई। स्वरा इस मामले में जामिया स्टूडेंट्स के सपॉर्ट में आ गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर विरोध प्रदर्शन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'यह कश्मीर या असम नहीं है। यह दिल्ली है। हमारे लोकतंत्र का तमाशा बना दिया गया है। ये पुलिसकर्मियों की फौज आतंकवादियों, देशविरोधियों या पाकिस्तानी सेना से नहीं बल्कि स्टूडेंट्स से लड़ रही है, उन पर आंसू गैस छोड़ रही है, पत्थरबाजी कर रही है और उनपर बल प्रयोग कर रही है। कुछ ट्रेंडी हैशटैग्स लगा रही हूं ताकि अंधभक्तों को अच्छा लगे कि कैसे हमारे लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। विरोध अभी भी जारी है।' इसके अलावा स्वरा ने नागरिकता कानून का विरोध कर रही कुछ छात्राओं की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ स्वरा ने मशहूर शायर मजाज़ का एक शेर के साथ लिखा, 'आगे बढ़ो लड़कियों। जब लड़कियां सड़कों पर उतरती हैं तो तख़्त पर बैठा बड़े से बड़ा हुक्मरान हिल जाता है।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35nPbyk
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment