बॉलिवुड सुपरस्टार हमेशा नए टैलंट्स को फिल्मों में जगह देते हैं। ताजा नाम स्टार किड का है जो '' में सलमान की लवर के रोल में नजर आएंगी। यह कॉप ऐक्शन ड्रामा अब फैमिली अफेयर बन चुका है लेकिन यहां बात सलमान और उनके भाई अरबाज की नहीं हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो सई इस जो कि इस फिल्म से बॉलिवुड डेब्यू करने जा रही हैं, के पैरंट्स भी फिल्म में दिखेंगे। महेश मांजरेकर जो कि 'दबंग' में नजर आए थे, अब 'दबंग 3' में भी बेटी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिख सकते हैं। बताया यह भी जा रहा है कि उनकी पत्नी मेधा भी बेटी सई के साथ नजर आएंगी। इस तरह इस फैमिली रीयूनियन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, 'दबंग 3' इसी महीने क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है और इसी के एक हफ्ते बाद अक्षय कुमार स्टारर 'गुड न्यूज' भी रिलीज होगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2rRX1S4
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment