Sunday, December 15, 2019

Movie

बॉलिवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रड्यूसर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखने के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने हाल में पास हुए () पर अपनी राय रखी है। महेश ने कहा है कि इस समय लोगों को एकजुट रहना चाहिए और यह संदेश देना चाहिए कि वे धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र का समर्थन करते हैं। हाल में एक विडियो सामने आया है जिसमें महेश भट्ट CAA जैसे कानून को खारिज किए जाने की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह मुंबई स्थित बीआर अंबेडकर के घर के बाहर कुछ पॉलिटिशंस के साथ खड़े होकर CAA के बारे में लोगों को बता रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ उन्होंने संविधान की प्रस्तावना की पहली लाइन भी लिखी है। विडियो में महेश भट्ट ने कहा, 'संकल्प, हम भारत के लोग संकल्प लेते हैं कि हम भारत के संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा रखते हैं और इसे एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक देश बने रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें भारत की विविधता पर गर्व है। हम सभी नागरिकों को उनकी जाति, धर्म, भाषा और सांस्कृतिक विश्वासों से निरपेक्ष रखते हुए उन्हें समानता देने का संकल्प करते हैं। और मैं ऐसे किसी भी कदम का विरोध करता हूं जो हमारे स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को कम करता है। हम इस विधेयक का विरोध करते हैं और अगर यह कानून बन जाता है तो हम इसे लागू किए जाने का विरोध करेंगे। हम संकल्प लेते हैं कि हम अपनी नागरिकता साबित करने के लिए कोई भी मांगे गए डॉक्यूमेंट्स पेश नहीं करेंगे। भारत का संविधान अमर रहे। संगठित भारत अमर रहे।' नीचे देखें, महेश भट्ट का विडियो:


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2thrtW9
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment