Thursday, April 23, 2020

Movie

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में घर बैठी ऑडियंस ने के पुराने सीरियल देखने की इच्छा जताई और इसका सरकारी चैनल ने भरपूर फायदा उठाया है। दूरदर्शन ने अपने पुराने सीरियलों के जरिए पिछले दिनों भरपूर व्यूअरशिप हासिल की है। , जैसे पॉप्युलर पौराणिक सीरियलों के बाद अब दूरदर्शन का फेमस सीरियल भी टीवी पर वापसी करने जा रहा है। रामानंद सागर का ऐतिहासिक सीरियल रामायण 18 अप्रैल को ही दूरदर्शन पर पूरा हुआ है। दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया और इसके बाद उत्तर रामायण का प्रसारण शुरू हो चुका है। इसके बाद अब रामानंद सागर का ही एक अन्य पॉप्युलर सीरियल श्री कृष्णा का दोबारा प्रसारण जल्द शुरू होने जा रहा है। बता दें कि इस पॉप्युलर सीरियल का प्रसारण दूरदर्शन पर 1996 में शुरू हुआ था। बता दें कि इससे पहले लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन ने रामायण, महाभारत के अलावा शक्तिमान, श्रीमान श्रीमती, देख भाई देख, बुनियाद, सर्कस और उपनिषद गंगा जैसे मशहूर और लोकप्रिय सीरियलों का प्रसारण शुरू किया था। इसके अलावा दूरदर्शन ने केवल पुराने सीरियल दिखाने के लिए 'डीडी रेट्रो' नाम का एक चैनल भी लॉन्च कर दिया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3eFvmYe
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment