Thursday, April 23, 2020

Movie

ऐक्ट्रेस और उनकी बहन अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखने की वजह से रंगोली का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद रंगोली के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई थी। अब खबर है कि कंगना रनौत के खिलाफ भी पुलिस में कंप्लेंट की गई है। समुदाय विशेष के लोगों को कहा था 'टेररिस्ट' कंगना और रंगोली इन दिनों समुदाय विशेष पर तल्ख टिप्पणी को लेकर विवाद में हैं। रंगोली के बाद अब कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है। रिपोर्ट्स हैं कि समुदाय विशेष के लोगों को 'आतंकवादी' कहने पर मुंबई के रहने वाले ऐडवोकेट काशिफ खान देशमुख ने उनके खिलाफ शिकायत कर दी है। नफरत फैलाने का आरोप कंगना ने हाल ही में अपनी बहन रंगोली चंदेल को सपोर्ट करने के लिए एक वीडियो शेयर किया था। काशिफ का कहना है कि कंगना और रंगोली अपने फैनबेस के आधार पर अपने पावर और स्टारडम का गलत इस्तेमाल करके कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट कर रही हैं। शिकायत में लिखा गया कि दोनों पैसे और पावर का इस्तेमाल कर खास मकसद से अपने फायदे के लिए देश में नफरत और झगड़े को प्रोत्साहित कर रही हैं। रंगोली के पक्ष में आया था कंगना का वीडियो कंगना की टीम ने रीसेंटली एक वीडियो शूट किआ था। इसमें कंगना ने कहा था रंगोली ने कहा था कि जो लोग डॉक्टर्स और पुलिस पर अटैक कर रहे हैं उन्हें गोली मार देनी चाहिए। यह भी कहा कि रंगोली पर मुस्लिम जीनोसाइड का झूठा आरोप लगाया जा रहा है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2S4eBw9
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment