बॉलिवुड पर दशकों तक राज करने वाले ऐक्टर धर्मेंद्र और ऐक्ट्रेस के बाद अब सांसद हेमा मालिनी की आज (2 मई) शादी की सालगिरह है। इस खास मौके पर इंडस्ट्री के इस सबसे खूबसूरत जोड़ी को परिवार के साथ-साथ फैंस की तरफ से भी खूब सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। बेटी ईशा देओल ने दोनों की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें इस खास मौके की बधाई दी है। इस खास मौके पर हेमा मालिनी ने भी सभी शुभचिंतकों को याद किया है। उन्होंने कहा कि है कि इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए मेरे और धरमजी की तरफ से सभी को थैंक्स। बता दें कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के प्यार की हमेशा ही मिसाल दी जाती है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी ऐसी भी है कि अगर उस पर फिल्म बनाई जाए तो वह ब्लॉकबस्टर हो जाएगी। एक शो के दौरान धर्मेंद्र की तारीफ करते हुए हेमा मालिनी ने एक किस्सा शेयर किया था। हेमा ने सुनाया था यह किस्सा यह किस्सा उनकी दोनों बेटियों ऐशा और आहना की डिलिवरी के वक्त का है। हेमा ने बताया था, 'ऐशा और आहना की डिलिवरी के वक्त धर्मेंद्र जी ने पूरा हॉस्पिटल मेरे नाम पर बुक कर लिया था ताकि फैन्स की वजह से मुझे कोई परेशानी न हो।' 1970 में शुरू हुआ था प्यार बता दें कि धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार साल 1970 में फिल्म 'तुम हसीं मैं जवां' के सेट पर हुआ था। उस वक्त धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे और दो बेटों के पिता भी थे। लेकिन हेमा के प्रति उनका प्यार इतना ज्यादा था कि वह हर वक्त उन्हें इम्प्रैस करने की तरीके आजमाते रहते। 1980 में दोनों ने शादी की। आज दोनों बेहद खुश हालांकि हेमा मालिनी पहले धर्मेंद्र को कोई भाव नहीं दे रही थीं। उन्हें एक शादीशुदा मर्द से शादी में कोई दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन जब प्यार हुआ तो ऐसा हुआ कि आज भी कायम है। आज हेमा मालिनी और धर्मेंद्र अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bVDrGp
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment