Friday, May 8, 2020

Movie

बॉलिवुड के दिवंगत ऐक्टर अब भी हमारी यादों में जिंदा हैं। जब भी उनका चेहरा सामने आता है, ऐसा लगता है कि वह यहीं कहीं तो हैं, हमें कुछ नया बताते हुए। हमारा मनोरंजन करते हुए। हालांकि कड़वी सच्चाई यही है कि अब वह दुनिया छोड़ चले हैं और सिर्फ उनकी यादें साथ हैं। उन्हीं यादों में गुम ने इरफान खान के साथ एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने जो लिखा है, उसे पढ़कर आप रो देंगे। दरअसल, इरफान खान और दीपिका पादुकोण ने शुजीत सरकार की फिल्म पीकू में साथ काम किया था। शुक्रवार को इस फिल्म ने पांच साल पूरे किए। इस मौके पर इरफान को याद करते हुए उनके साथ की एक तस्वीर दीपिका ने शेयर की। इसके साथ उन्होंने एक लंबी कविता भी शेयर कर इरफान को याद किया। लंबी है यह कविता इस लंबी कविता में कुछ पंक्तिया यूं हैं, लम्हे गुजर गए, चेहरे बदल गए। हम थे अंजानी राहों में पल में, रुला दिया पल में हंसा के। फिर रह गये हम जी राहों में। थोड़ा सा पानी है... रंग है, थोड़ी सी छांव है...यादों को दिल में बसाने दो ना...। वीडियो पर यह लिखा इसके बाद उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। फिल्म सेट से इरफान खान के साथ का यह वीडियो है। इसमें इरफान और दीपिका टेनिस खेलते हुए संग दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा है, 'प्लीज वापिस आ जाओ।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YMllCZ
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment