भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे तेजी से आगे जा रहे सुपरस्टार की लोकप्रियता शायद किसी को रास नहीं आ रही है। यही वजह है कि इंडस्ट्री में अब खेसारी के खिलाफ साजिश शुरू हो गई है। उनके एक गाने (कसाईल बा कमरिया सड़िया से)को चुराकर लीक करा दिया गया। जबकि इस गाने को वह अपनी नई कंपनी के जरिए लॉन्च करना चाहते थे। हालांकि अब उन्होंने इस गाने को लॉन्च कर दिया है। पर, सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कौन है जो खेसारी को आगे बढ़ने से रोकना चाहता है। खुद खेसारी लाल भी यही सवाल कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव ने एक वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने सभी प्राइवेट म्यूजिक कंपनी के संचालकों से साफ कहा है कि इस बार वह छोड़ेंगे नहीं। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से पहले भी बात में खेसारी ने यह माना था कि कई गानों पर उनकी फोटो लगाकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। खेसारी बोले- यह दर्शकों के साथ धोखा खेसारी कहते हैं, बाजार में लोग हैं तो थोड़ा बहुत सहयोग चलता है। आप बिना पूछे तस्वीर ले लिए। हमने कुछ नहीं बोला। पर, अब तो ये दिनदहाड़े डकैती की तरह है। किसी का गाना उससे पूछे बिना चोरी चुपके से आप किसी और जगह से लॉन्च कर दें तो फिर मैं चुप कैसे बैठ सकता हूं। 'इस बार जेल भेजूंगा' खेसारी इस वीडियो में बहुत ही गुस्से में दिख रहे हैं। कहते हैं, 'आप सबसे हाथ जोड़कर विनती है कि आप अपना काम कीजिए और हमें भी चैन से हमारा काम करने दीजिए। मैं यह तो पता लगा ही लूंगा कि इस गाने को लीक कौन कराया है और इस बार में सख्त ऐक्शन लेने जा रहा हूं। मैं जेल भिजवाऊंगा। इस बार मामला बड़ा हो गया है। यह तो सीधे-सीधे भगवान समान दर्शकों के साथ धोखा है। मैं यह धोखा नहीं होने दूंगा।' 'भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दूंगा' बता दें कि खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री में एक शानदार ऐक्टर के साथ एक बेहतर सिंगर और डांसर भी हैं। ऐसे में उनके साथ यह साजिश बहुत गहरा इशारा करता है। हालांकि खेसारी ने अब यह भी कह दिया कि अगर अब किसी गाने में मेरा फोटो किसी भी कंपनी ने यूज किया तो हम लीगल ऐक्शन लेंगे। मेरे भविष्य के साथ अगर आप खिलवाड़ करेंगे तो हम भी आपको नहीं छोड़ेंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3c4gTmV
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment