ऋषि कपूर का कैंसर की वजह से 30 अप्रैल को निधन हो गया। उनके गुजरने के बाद उनसे जुड़े कई वीडियोज और पुरानी तस्वीरें सामने आ रही हैं। अब उनकी शादी का कार्ड भी सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है। नीतू ने लिखा था-हमारी कहानी का अंत ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी याद में ने एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके साथ लिखा था हमारी कहानी का अंत। नीतू सिंह पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान बता चुकी हैं कि उनकी स्टोरी 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे' से भी ज्यादा रोमांटिक थीं। हालांकि दोनों ने कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन नीतू ने हार नहीं मानी। आखिरी वक्त तक नीतू उनकी ताकत बनी रहीं। वेन्यू है आरके स्टूडियो सोशल मीडिया पर ऋषि और नीतू की शादी के रिसेप्शन का कार्ड वायरल हो रहा है। उनकी शादी 23 जनवरी 1980 को हुई थी। कार्ड में रिसेप्शन वेन्यू आरके स्टूडिया दिया गया है। 2018 में हुआ था कैंसर बता दें कि 2 साल कैंसर से जंग लड़ने के बाद ऋषि कपूर का बीते 30 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया। ऋषि कपूर को 2018 में ल्यूकेमिया डायग्नोस हुआ था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3fdPMIk
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment