के इस दुनिया से जाने के बाद उनकी बेटी उनकी पुरानी तस्वीरों से उन्हें याद कर रही हैं। बीते कई दिनों से वह उनकी तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। एक रीसेंट तस्वीर में उन्होंने अपनी दादी कृष्णा राज कपूर के साथ ऋषि की फोटो शेयर की। इसके साथ इमोशनल कैप्शन लिखा है। तस्वीरें शेयर करके पिता को याद कर रहीं रिद्धिमा रिद्धिमा कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद कई दिल चीरने वाले पोस्ट कर चुकी हैं। अब उन्होंने ऋषि और उनकी मां कृष्णा राज कपूर की साथ में डांस करते हुए फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाई है। रिद्धिमा ने इसके साथ कैप्शन दिया है, अपने सबसे फेवरिट इंसान के साथ फिर से मिल गए। बता दें कि लॉकडाउन के चलते रिद्धिमा अपने पिता को आखिरी बार नहीं देख पाई थीं। उनके अंतिम संस्कार के बाद वह दिल्ली से मुंबई पहुंच पाईं। नीतू कपूर ने लोगों को कहा शुक्रिया बता दें कि ऋषि की हालत खराब होने पर जिन लोगों ने साथ दिया, नीतू कपूर उन लोगों का शुक्रिया इंस्टा पोस्ट के जरिये अदा कर रही हैं। वहीं रिद्धिमा पुरानी यादों को शेयर कर रही हैं। ऋषि की शादी की तस्वीर भी की पोस्ट रिद्धिमा ने नीतू और ऋषि की शादी की तस्वीर भी शेयर की है। नीतू ने भी बीते दिनों ऋषि की मुस्कुराती तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह वाइन का ग्लास लिए थे। नीतू ने इसके साथ कैप्शन दिया था, हमारी कहानी का अंत।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3dkmfe1
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment