बॉलिवुड के शहंशाह ने दुनिया के सभी लोगों को बर्थडे विश कर दिया है। जी हां, यही नहीं बल्कि इसके पीछे उन्होंने एक लंबा सा लॉजिक भी दे दिया है। अमिताभ के मुताबिक आज दुनिया के सभी लोगों का जन्मदिन है। इतना ही नहीं उन्होंने तर्क देते हुए इतना तक कह दिया कि ऐसा मौका 1000 साल में सिर्फ एक बार आता है। अमिताभ इस ट्वीट पर तो ट्रोल हो ही रहे हैं। लोगों ने एक बार फिर अमिताभ से अफील शुरू कर दी है कि वह अपने मोबाइल फोन से वॉट्सऐप डिलीट कर दें। दरअसल, पिछले कुछ समय से अमिताभ फेसबुक और ट्विटर पर अजीबोगरीब पोस्ट करते दिखे हैं। उनके लॉजिक को देखकर कई लोग मानने लगे हैं कि अमिताभ बच्चन वॉट्सऐप पर प्राप्त फेक ज्ञान को ही असली मानकर उसे वह ट्विटर पर अपने फैंस के साथ शेयर कर देते हैं। अब इस बार फिर वह लोगों के निशाने पर हैं। इस बार ट्वीट में अमिताभ ने लिखा है, सभी को जन्मदिन मुबारक। आज पूरी दुनिया एक उम्र की है। आज स्पेशल दिन है। 1000 साल में ऐसा मौका एक बार आता है। इसके आगे उन्होंने बताया कि इसे कैलकुलेट कैसे करें। उन्होंने लिखा है, आप जिस साल पैदा हुए उसके साथ अभी आपकी जो उम्र है उसे जोड़ दीजिए। आप पाएंगे कि यह 2020 है। अमिताभ ने यह लिखा अमिताभ ने यहां तक लिखा दिया है कि एक्सपर्ट तक अभी इसे एक्सप्लेन नहीं कर सकते। उन्होंने फैंस से गणना कर इसे देखने की अपील की है। साथ ही यह दावा किया है कि यह 1000 वर्षों का इंतजार है। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर लोग अमिताभ को निशाने पर ले लिए। एक यूजर ने कसा तंज एक यूजर ने लिखा है, अगर 11 मुल्कों की पुलिस ने यह काम कर लिया होता तो आज यह दिन ना देखा पड़ता। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, आपको इसके लिए 1000 साल का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आप इसे हर साल कर सकते हैं। प्लीज आप 2019 में वापस जाइए और इसे एक बार करके देखिए। पहले भी ट्वीट कर फंसे थे अमिताभ एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया है कि अब हमें पता चल गया कि वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी का कुलपति कौन है। बता दें कि पिछली बार लगभग 2 बार अमिताभ बच्चन फेक न्यूज का शिकार हुए थे। उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि कैसे जनता कर्फ्यू में बर्तन या तालियां बजाने से कैसे कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा। इसके बाद अमिताभ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। बाद में अमिताभ बच्चन ने अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया था। इसके बाद तो लोगों ने खूब किया था ट्रोल इसके उन्होंने एक और अजीब ट्वीट किया था जिसमें कहा गया था कि मनुष्यों को मल-मूत्र पर कोरोना कई हफ्तों तक जिंदा रह सकता है और यह मक्खियों द्वारा फैलाया जा सकता है। बाद में स्वास्थ्य मंत्रालय ने अमिताभ के इस दावे को भी खारिज किया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3dxYsaP
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment