Tuesday, May 12, 2020

Movie

बॉलिवुड से जुड़ी एक और बुरी खबर आ गई है। आमिर खान के साथ वर्षों से लगातार काम करने वाले उनके असिस्टेंट अमोस पॉल अब नहीं रहे। जहां पूरी दुनिया COVID-19 की महामारी से इस वक्त जंग लड़ रही है, वहीं साल 2020 हमसे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एक-एक कर छीनता चला जा रहा है। इरफान खान की मां और फिर खुद इरफान के निधन के अगले ही दिन ऋषि कपूर, 'खट्टा-मीठा' ऐक्टर रंजीत चौधरी जैसे सितारों के बाद अब खबर है कि आमिर खान के पर्सनल स्पॉट बॉय अमोस पॉल का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। आमिर खान ने खुद इस खबर को कन्फर्म भी किया है। बता दें कि पॉल रानी मुखर्जी के लिए भी काम कर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। बताया जाता है कि पिछले दो दशक से अमोस पॉल आमिर के लिए ही काम कर रहे थे। आमिर का दोस्त ऐक्टर करीम हाजी ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी देते हुए अपना दुख भी जताया और लिखा कि आमिर खान के शैडो, हमेशा चेहरे पर स्माइल रखने वाला गोल्डन हार्ट वाले शख्स नहीं रहे, हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली। अमोस की फैमिली में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3fFtcsa
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment