Sunday, May 3, 2020

Movie

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लागू है और इस दौरान बॉलिवुड के सिलेब्रिटीज भी अपने घरों में कैद हैं। कोरोना से बचने के लिए लगातार ये सिलेब्स अपने फैन्स को जागरुक भी कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने अकाउंट्स पर काफी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। कछ तस्वीरों में दीपिका अपनी खाना बनाने की कला का प्रदर्शन करती भी दिखाई दे रही हैं। हालांकि अब लगता है कि दीपिका खाना बनाकर बोर होने लगी हैं और वह अपना लॉकडाउन का पीरियड फिल्में देखकर गुजारना चाहती हैं। दीपिका ने हाल में कुछ फिल्मों के नाम भी शेयर किए हैं जिन्हें वह इस लॉकडाउन पीरियड में देखना चाहती हैं। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो फिल्मों '' और '' के पोस्टर्स शेयर किए हैं। इन दोनों फिल्मों की क्रिटिक्स ने काफी तारीफ की थी। इसके अलावा रणवीर सिंह भी 'फेंटम थ्रेड' में काम कर चुके डैनियल डे-लुइस के काफी बड़े फैन भी हैं। जहां तक वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दीपिका पिछली बार फिल्म 'छपाक' में दिखाई दी थीं। फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में थे। एसिड अटैक पीड़िता पर बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी लेकिन इसमें दीपिका के काम की काफी तारीफ हुई थी। अब दीपिका ने डायरेक्टर शकुन बत्रा की फिल्म साइन की है जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ दिखाई देंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WpF0WC
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment