अमेरिका के 2 सबसे फेमस कॉमिडी टेलिविजन सीरीज 'साइनफेल्ड' और 'द किंग ऑफ क्वीन्स' में एकदम झगड़ालू पिताओं का रोल कर मशहूर हुए कमीडियन जेरी स्टिलर का निधन हो गया। उनके बेटे बेन स्टिलर ने सोशल मीडिया के जरिए सोमवार को यह जानकारी दी है। जेरी 92 साल के थे और उनकी मौत बुढ़ापे के कारण हुई है। जेरी की तस्वीर के साथ एक भावुक पोस्ट में बेन ने लिखा, 'वह एक महान पिता और दादा थे और उससे भी ज्यादा 62 सालों से ज्यादा तक ऐन के समर्पित पति थे। उन्हें बहुत मिस किया जाएगा। लव यू डैड।' जेरी ने कई मशहूर हॉलिवुड फिल्मों में भी काम किया था। बता दें कि जेरी स्टिलर की पत्नी ऐन मायरा भी कमीडियन थी और इनकी जोड़ी 60 के दशक में काफी मशहूर थी। उन्होंने कॉमिडी टीवी शोज के अलावा कई हॉलिवुड फिल्मों में भी काम किया था। ऐक्टिंग में आने से पहले स्टिलर ने कुछ सालों तक अमेरिकी सेना को भी अपनी सेवाएं दी थीं। स्टिलर की पत्नी मायरा की मौत 85 साल की उम्र में साल 2015 में हो गई थी। स्टिलर और मायरा की बेटी ऐमी भी पेशे से एक ऐक्ट्रेस हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2SSMWyI
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment