Tuesday, June 23, 2020

Movie

ऐक्टर अब हमारे बीच नहीं रहे। 14 जून को उनके निधन की खबर ने सबको बड़ा शॉक दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने सूइसाइड किया था। अब उनका एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि वह सबसे ज्यादा मौत से डरते थे। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सुशांत ने बताया था, मौत क्यों है डरावनी सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि वह इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी याद में उनके चाहनेवाले कई पुरानी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं। अब उनका एक वीडियो काफी वायरल है, जिसमें वह एक इंटरव्यू के दौरान कह रहे हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा मौत से डर लगता है। उनसे पूछा जाता है कि क्या जिंदगी में उन्हें किसी चीज से डर लगता है तो वह सीधे जवाब देते हैं- शायद मौत। वह आगे कहते हैं कि मैं 3 घंटे के लिए भी सो जाता हूं तो मुझे नहीं पता होता कि मैं कौन हूं? ये न जान पाना कि आप कौन है काफी डरावना होता है। ऐसा शायद तब भी होता जब आप मर जाते हैं। पुलिस कर रही हैं जांच बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने किन परिस्थितियों में सूइसाइड किया इसकी जांच चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका डिप्रेशन का ट्रीटमेंट चल रहा था। पुलिस पर्सनल लाइफ से लेकर प्रफेशनल राइवलरी तक हर ऐंगल से उनकी मौत की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2NBBVPv
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment