Saturday, November 21, 2020

Movie

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं। कई फिल्मों में काम कर चुकीं कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खूबसूरत फोटोज शेयर करते हुए अपने पैरंट्स को उनकी वेडिंग ऐनिवर्सरी की बधाई दी है। कृति के फैन्स इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। कृति ने इंस्टाग्राम पर अपने माता-पिता की पुरानी तस्वीर के साथ एक हालिया तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'ऐनिवर्सरी की ढेर सारी बधाई मम्मा-पापा। आप मेरे लिए शादी का सबसे अच्छा उदाहरण हैं। आपको मिस कर रही हूं।' यहां देखें, कृति की शेयर की हुई तस्वीरें: वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति जल्द ही लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'मिमी' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में कृति के साथ पंकज त्रिपाठी, सुप्रिया पाठक और मनोज पहवा जैसे कलाकार हैं। फिल्म में कृति एक सॉरोगेट मदर का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले कृति सैनन अर्जुन कपूर और संजय दत्त के साथ फिल्म 'पानीपत' में दिखाई दी थीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3lSZcvv
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment