Saturday, November 21, 2020

Movie

में छानबीन कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो () एक दिन पहले छापेमारी की कार्रवाई के बाद कमीडियन और उनके पति को गिरफ्तार किया था। अब इन दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा जिससे पहले उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया गया है। मेडिकल में उनकी कोरोना की भी जांच की जाएगी। भारती और हर्ष के पास से गांजा बरामद किया गया था और दोनों ने गांजे के इस्तेमाल की बात भी स्वीकार की है। एनसीबी ने भारती सिंह के प्रॉडक्शन हाउस पर भी छापा मारा। दोनों जगह से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया। भारती और हर्ष ने ने गांजे के सेवन को स्वीकार किया है। भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है और हर्ष से पूछताछ चल रही है। बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर पर घंटों तक छापामारी चली थी, जिसके बाद एनसीबी भारती और उनके पति हर्ष को अपने साथ ले गई। भारती के साथ ही हर्ष को समन जारी हुआ था। एनसीबी, मुंबई के जोनल डायरेक्टर ऑफिसर समीर वानखेडे ने बताया था, 'भारती और उनके हसबैंड दोनों को नशीले पदार्थ रखने के मामले में सवाल जवाब के लिए हिरासत में ले लिया गया है।' सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलिवुड से जुड़े ड्रग्स मामले में अब तक कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। जिनमें सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती से यह शुरुआत हुई और इसके बाद दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स जैसे कई नामों के सामने आए हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36WWa3l
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment