Saturday, November 21, 2020

Movie

'दंगल' और 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी ऐक्ट्रेस ने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना चुकी हैं। अब उन्होंने अपने फैन्स से रिक्वेस्ट की है कि उनकी तस्वीरें हटा दें। जायरा का कहना है कि वह अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करना चाहती हैं। जायरा ने फैन्स को कहा शुक्रिया जायरा वसीम ने अपने सोशल मीडिया पर बड़ा और स्ट्रॉन्ग मेसेज दिया है। उन्होंने इस मेसेज में सबसे पहले लोगों के प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। लिखा है, आप सब लगातार प्यार और ताकत का सोर्स रहे। हर चीज में मेरा साथ देन के लिए शुक्रिया। बताया- शुरू करना चाहती हैं नया चैप्टर इसके साथ ही जायरा वसीम ने फैन्स से रिक्वेस्ट की है कि अपने अकाउंट्स से तस्वीरें डिलीट कर दें और दूसरे फैन पेजेज से भी ऐसा करने को कह दें। जायरा ने लिखा है कि इन्हें इंटरनेट से हटाना तो असंभव है कम से कम वह फैन पेजेज से ऐसा करने की रिक्वेस्ट कर सकती हूं। उन्होंने लिखा है कि वह जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं और इससे उन्हें मदद मिलेगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3338rBR
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment