Friday, November 20, 2020

Movie

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस के पिता को इस दुनिया से गुजरे 2 साल हो गए हैं। जाहिर सी बात है कि ऐश्वर्या अपने पिता को कभी नहीं भूल सकती हैं। 21 नवंबर को ऐश्वर्या के पिता कृष्णा राय का बर्थडे है और इस मौके पर अपने पिता की एक यादगार तस्वीर शेयर की है। ऐश्वर्या ने इस तस्वीर को पेश करते हुए लिखा, 'हैपी बर्थडे डैडी- अज्जा। हमारे मुस्कुराते हुए अभिभावक आपको हमेशा प्यार करते रहेंगे।' ऐश्वर्या के अलावा उनके पति ने भी अपने फादर इन लॉ को याद करते हुए एक तस्वीरे शेयर कर लिखा, 'हैपी बर्थडे डैड, आपको मिस करते हैं।' बता दें कि ऐश्वर्या के पिता कृष्णा राय आर्मी में बायॉलजिस्ट थे। 18 मार्च 2017 को लीलावती हॉस्पिटल में इलाज के वक्त उनका निधन हो गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या पिछली बार साल 2018 में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म 'फन्ने खान' में दिखाई दी थीं। अभी वह एक तमिल फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' में काम कर रही हैं। अभिषेक बच्चन की हाल में रिलीज हुई फिल्म 'लूडो' में दिखाई दिए थे जिसमें उनके काम की काफी तारीफ हुई थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35MlMjY
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment