Friday, November 20, 2020

Movie

मशहूर प्रड्यूसर और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी ऐक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने एक दिन पहले 20 नवंबर को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। दिव्या इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के सेट पर ही उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया गया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

प्रड्यूसर, डायरेक्टर और ऐक्टर दिव्या खोसला कुमार ने एक दिन पहले ही अपना 33वां जन्मदिन मनाया। दिव्या इस समय 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग कर रही हैं और शूटिंंग के सेट पर ही उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। दिव्या ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

दिव्या खोसला कुमार ने 'सत्यमेव जयते 2' के सेट पर मनाया बर्थडे, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

मशहूर प्रड्यूसर और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी ऐक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने एक दिन पहले 20 नवंबर को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। दिव्या इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के सेट पर ही उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया गया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

बर्थडे सेलिब्रेशन में पति थे साथ
बर्थडे सेलिब्रेशन में पति थे साथ

तस्वीरों में दिव्या ब्राइडल ड्रेस में दिख रही हैं और उनके साथ उनके पति भूषण कुमार भी दिखाई दे रहे हैं। दिव्या और भूषण के अलावा फिल्म के लीड ऐक्टर जॉन अब्राहम, डायरेक्टर मिलाप जावेरी और टीम के अन्य सदस्य दिखाई दे रहे हैं।

लंबे समय बाद कर रही हैं बड़े पर्दे पर वापसी
लंबे समय बाद कर रही हैं बड़े पर्दे पर वापसी

शादी के बाद दिव्या ने ऐक्टिंग से दूरी बना ली थी, हालांकि प्रड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर वह सक्रिय थीं। अब एक लंबे समय बाद वह फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगी। इससे पहले पिछली बार वह फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' में एक बड़े किरदार में नजर आई थीं।

जॉन ने भी दी जन्मदिन की बधाई
जॉन ने भी दी जन्मदिन की बधाई

दिव्या के ऑपोजिट फिल्म में लीड किरदार निभाते जॉन अब्राहम में सेलिब्रेशन में मौजूद रहे और उन्होंने दिव्या को बधाई देते हुए केक खिलाया। इस समय फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है।

'सत्यमेव जयते' का सीक्वल है 'सत्यमेव जयते 2'
'सत्यमेव जयते' का सीक्वल है 'सत्यमेव जयते 2'

दिव्या की आने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' साल 2018 में आई सुपरहिट फिल्म 'सत्यमेव जयते' का सीक्वल है। फिल्म में मनोज बाजपेयी और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे। सीक्वल की शूटिंग अक्टूबर में शुरू हुई थी और यह मई 2021 में रिलीज की जाएगी।

from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nGVLss
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment