Sunday, November 22, 2020

Movie

हाल में फिल्म 'लूडो' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की काफी सराहना की गई थी। इसके बाद उनकी अगली फिल्म 'ओम: द बैटल बिदइन' की भी घोषणा कर दी गई है। यह एक ऐक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में आदित्य के ऑपोजिट लीड रोल के लिए को साइन किया गया है। संजना सांघी ने सुशांत सिंह राजपूत के ऑपोजिट '' से डेब्यू किया था। लीड ऐक्ट्रेस के तौर पर यह उनकी दूसरी फिल्म होगी और वह इसके लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। मुंबई मिरर को संजना ने कहा कि उन्होंने कई स्क्रिप्ट पढ़ीं लेकिन '' की कहानी उन्हें काफी पसंद आई। संजना ने यह भी बताया कि यह फिल्म उन्हें एक बिल्कुल अलग तरह का कमर्शल रोल ऑफर कर रही है। फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए संजना ने बताया कि यह रोल किसी भी सामान्य भारतीय लड़की के जैसा है जो जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती है। इस फिल्म में संजना को काफी ऐक्शन करने का भी मौका मिलेगा जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। इसके लिए संजना को खास ट्रेनिंग और तैयारियां भी करनी होंगी जो उन्होंने शुरू भी कर दी हैं। बताया जा रहा है कि आदित्य और संजना की यह फिल्म अगले महीने फ्लोर पर चली जाएगी। फिल्म को अहमद खान प्रड्यूस कर रहे हैं और माना जा रहा है कि यह अगले साल 2021 के सेकंड हाफ में रिलीज की जाएगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3m0Na3m
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment