Saturday, November 21, 2020

Movie

की छवि भले ही बिंदास हो लेकिन अक्सर उनका सॉफ्ट साइड सोशल मीडिया पर नजर आ जाता है। कंगना का रंगोली के बेटे पृथ्वीराज से काफी अटैचमेंट है। उनके रीसेंट पोस्ट में इसकी झलक भी दिखाई दे गई। कंगना रनौत को आ रही पृथ्वी की याद कंगना के घर बीते महीने काफी चहल-पहल और जश्न का माहौल रहा। अब वह काम पर वापस लौट चुकी हैं। अपने रीसेंट पोस्ट में उन्होंने शूटिंग पर जाने से पहले अपने घर का एक इमोशनल मोमेंट शेयर किया है। कंगना ने लिखा है, जब हम शूट के लिए निकले, उसने कहा मत जाओ। मैंने जोर देकर कहा कि मुझे काम करना है। उसने सोचते हुए मेरी तरफ देखा और तुरंत मेरी गोद में बैठ गया और मुस्कुराते हुए बोला... ठीक है आप जाओ लेकिन 2 मिनट अपने पास बैठने दो...उसका चेहरा याद करके अभी भी आंसू आ जाते हैं। फिल्मों के लिए कंगना कर रही हैं कड़ी मेहनत कंगना रनौत इस वक्त 'थलाइवी' की शूटिंग कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने 'धाकड़' की तैयारी भी शुरू कर दी है। कंगना ने पोस्ट के जरिये बताया भी है कि उन्हें मल्टीटास्किंग बनना पसंद नहीं है लेकिन मुझे पहले जैसी कड़ी मेहनत करनी होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2UMpjbx
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment