Sunday, October 6, 2019

Movie

साल 1992 में मणि रत्नम की फिल्म 'रोजा' में अरविंद स्वामी और मधु की जोड़ी एक साथ दिखाई दी थी। अब 27 सालों बाद यह जोड़ी एक बार फिर तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक 'थलाइवी' में दिखाई देगी। इस फिल्म में जयललिता का किरदार कंगना रनौत निभा रही हैं और हिंदी में यह 'जया' के नाम से रिलीज की जाएगी। इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'वह (मधु) जयललिता की बायॉपिक का पार्ट बनने जा रही है। वह इतने सालों बाद अरविंद स्वामी के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म में उनका पूरा एक किरदार है और वह नवंबर या दिसंबर से शूटिंग शुरू कर देंगी।' हालांकि मधु के किरदार के बारे में कोई डीटेल सामने नहीं आई है लेकिन यह पता चल चुका है कि अरविंद फिल्म में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और ऐक्टर रहे एमजी रामचंद्रन का किरदार निभाने जा रहे हैं। बता दें कि जयललिता की बायॉपिक के अलावा मधु एक और हिंदी फिल्म में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ धर्मेंद्र और विजय राज होंगे। सूत्र ने बताया कि मधु इस हिंदी फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर चुकी हैं। यह फिल्म अगले साल 3 अप्रैल को रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/33ajNC0
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment