ऐक्टर की हर साल लगभग 3 से 4 फिल्में रिलीज होती हैं। 2019 में भी कुछ ऐसा ही है। 'केसरी' और 'मिशन मंगल' के बाद अब वह अपनी दीवाली रिलीज 'हाउसफुल 4' के लिए तैयार हैं। अक्षय टाइम के कितने बेहद पाबंद हैं, यह तो जगजाहिर है और खबरों की मानें तो इसका असर 'हाउसफुल 4' की शूटिंग में भी देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स इसकी शूटिंग 90 दिनों में पूरी करना चाहते थे लेकिन अक्षय की वजह से शूट सिर्फ 65 दिनों में पूरा हो गया। वह अपनी शिफ्ट जल्दी शुरू करते थे और इसमें को-स्टार्स भी उनका सहयोग करते थे। यही कारण रहा कि शूटिंग समय से पूरी हो गई। यही नहीं, खबरों की मानें तो शूट पर बाकी ऐक्टर्स टाइम पर आएं, इसके लिए अक्षय ने एक यूनीक तरीका अपनाया। एक सूत्र के मुताबिक, सभी कलाकारों को पता था कि अक्षय के साथ काम करने का मतलब है कि सुबह की शिफ्ट होगी और इसके लिए उन्होंने पहले से माइंड मेकअप कर लिया था। ऐसे में जो स्टार्स टाइम पर आते थे, अक्षय उन्हें गिफ्ट या स्वादिष्ट खाने के रूप में सरप्राइज देते थे। सूत्र ने आगे बताया, 'अक्षय कैजुअली को-स्टार्स से उनकी फेवरिट चीजों और डिशेज के बारे में पूछते थे और अगले दिन उसी से उन्हें सरप्राइज देते थे। यह उनका सुनिश्चित करने का तरीका था कि सुबह की शिफ्ट शुरू करने की उनकी आदत बाकियों के लिए सजा न हो।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2IrZx6E
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment