डायरेक्टर कबीर खान की '83' के शूट का एक बड़ा हिस्सा लंदन में पूरा करने के बाद और मुंबई में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों ऐक्टर्स के साथ बाकी कास्ट भी मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शूट में कुछ पैचवर्क सीन्स भी शामिल हैं और ये आज यानी 7 अक्टूबर को पूरे हो जाएंगे। इस तरह फिल्म का फाइनल शेड्यूल पूरा हो जाएगा। शूटिंग खत्म पर है और अब दीपिका कास्ट और क्रू के लिए बड़ी पार्टी की प्लानिंग कर रही हैं। एक सूत्र के मुताबिक, 'दीपिका 83 की जर्नी को सेलिब्रेट करना चाहती हैं। उन्होंने पर्सनली टीम के सभी मेंबर्स को एक लेटर लिखा है और पार्टी के लिए इन्वाइट किया है।' लेटर में लिखा है, 'टीम 83 के मेंबर, पिछले कई महीनों में आइकॉनिक मोमेंट्स हुए हैं और इसकी यादें हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। मैं ऐसी टीम का हिस्सा होने पर गर्व महसूस कर रही हूं जो प्यार, जुनून, उत्साह से प्रेरित है और आपके योगदान के लिए आभारी है। इसके लिए मैं आपको एक सेलिब्रेश में इन्वाइट करना चाहती हूं। ढेर सारा प्यार, दीपिका पादुकोण।' बता दें, '83' में भारतीय क्रिकेट टीम के पहली बार वर्ल्ड कप जीतने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में भारतीय टीम के जीत के पूरे सफर को दिखाया जाएगा। फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35eY0dU
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment