Sunday, October 6, 2019

Movie

सलमान खान की 'दबंग' फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म को लेकर शुरुआत से ही काफी चर्चा है। इस बार तैयारी हो रही है चुलबुल पांडे की जिंदगी के पुराने किस्सों को पर्दे तक लाने की। बताया जा रहा है कि टीम ने फिल्म की शूटिंग कर खत्म कर ली है। सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर रविवार को एक विडियो शेयर किया। खास बात यह है कि रविवार को दिवंगत विनोद खन्ना का जन्मदिन भी था, जो इस फिल्म में प्रजापति पांडे की भूमिका में थे। शेयर किए गए इस लेटेस्ट विडियो में सलमान ने विनोद खन्ना को भी याद किया। विडियो में फिल्म का पूरा क्रू एकसाथ नजर आ रहा है। मेकर्स ने इस फिल्म में विनोद खन्ना के रोल के लिए उनके भाई प्रमोद खन्ना को चुना है। हालांकि, इस विडियो में जिस शख्स ने सबका ध्यान आकर्षित किया है वह सलमान के अलावा कोई और भी है। जी हां, सलमान के इस विडियो में उनका हमशक्ल भी नजर आ रहा है। आपने देखा क्या? इस बार जरा गौर से देखिए, सलमान के सामने दाईं ओर नजर आ रहे हैं वह, जिसके कंधे पर सलमान ने अपना हाथ रखा है और दोनों एक जैसे कपड़े में दिख भी रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में सलमान का दो अवतार दिखने को मिलेगा, जिसमें यंग सलमान के साथ-साथ उनका 'दबंग' वाला पुलिसिया अवतार भी दिखेगा। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज़ खान के अलावा माही गिल भी होंगी। इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई डेब्यू करने जा रही हैं और साउथ इंडियन स्टार सुदीप किच्चा भी फिल्म में आएंगे नजर।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Mh8IYQ
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment