Friday, November 20, 2020

Movie

केवल 2 दिन पहले ही ऐक्ट्रेस ने अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। बर्धडे पर फैन्स और फ्रेंड्स ने दिल खोलकर सुष्मिता को बधाइयां दी हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपना एक सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि उन्हें गर्व है कि वह 45 बसंत पूरे कर चुकी हैं। इस वीडियो में सुष्मिता का बैलेंस देखने लायक है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे 45 साल का होने पर गर्व है। आप लोग पिछले 25 सालों से मेरी भावनात्मक ताकत का मूल रहे हैं और यह आगे भी जारी रहेगा। मुझे यह हमेशा याद दिलाता रहा है कि जिंदगी कितना बड़ा आशीर्वाद है और कैसे इसमें कितनी संभावनाएं हैं। मैं चाहती हूं कि आप हमेशा याद रखें कि आपका बिना शर्त का प्यार और दयालुता ने मेरी जिंदगी संवारी और एक बेहतर इंसान बनने के लिए मुझे ताकत दी है। यूं ही अच्छाई फैलाते रहें...मुझे और इस दुनिया को आपके जैसे लोगों की जरूरत है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।' वैसे बता दें कि सुष्मिता के बाद अब उनकी बड़ी बेटी रिनी भी ऐक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं। गुरुवार को उनकी आने वाली शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया है। सुष्मिता सेन ने 2 बेटियों को गोद लिया था और अभी वह रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3338jT7
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment