के बर्थडे (20 नवंबर) पर उनकी बहन ने उनका एक अनसीन वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में तुषार एकता के बेटे रवि को गोद में लिए हैं। रवि मस्ती कर रहे हैं। पास में रितेश देशमुख और नीलम कोठारी भी नजर आ रही हैं। तुषार के लिए एकता ने लिखा प्यारा मेसेज एकता कपूर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया है, तुमको जानना ही तुमको प्यार करना है। हैपी बर्थडे तुषार। आई लव यू तुष, ईश्वर करे तुम जीवन में जो चाहो तुम्हें मिल जाए। वीडियो के बैकग्राउंड में एकता की आवाज आ रही है। उन्हें कहते सुना जा सकता है कि लड़कों के पास कोई चांस नहीं है रवि सिर्फ लड़कियों को पसंद करता है। इस साल परिवार के साथ तुषार ने मनाया बर्थडे तुषार ने अपना बर्थडे अपने परिवार के साथ मनाया। उन्होंने बताया था कि यह अलग बर्थडे होगा क्योंकि सारे दोस्त या तो दिल्ली, सिंगापुर या लंदन में हैं। तुषार ने ईटाइम्स को बताया था कि बर्थडे पर उनका बेटे लक्ष्य कपूर को किसी प्ले एरिया में ले जाने का प्लान है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2IWQgqH
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment