Friday, November 20, 2020

Movie

बॉलिवुड ऐक्टर के केस में सीबीआई की अलावा मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल से प्रवर्तन निदेशालय () और ड्रग्स के ऐंगल से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अपनी जांच कर रहे हैं। अब खबर मिली है कि फिल्म 'राब्ता' के लिए सुशांत को किए गए 17 करोड़ के पेमेंट की कोई जानकारी हासिल नहीं हो रही है। यह पेमेंट साल 2017 में किया गया था। 'आज तक' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों से पता चला है कि इसी पेमेंट के संबंध में प्रड्यूसर से पूछताछ भी की गई थी। ईडी को शक है कि इस पेमेंट से जुड़ी कुछ जानकारियां प्रड्यूसर की ओर से छिपाई गई हैं। बताया जा रहा है कि विदेशों में हुई फिल्म की शूटिंग पैसा उसी देश में खर्च में किया जाता है और इसी में हेर-फेर करके इस मद में से ऐक्टर्स को पेमेंट कर दिया जाता है। ईडी को यह भी शक है कि यह पैसा हवाला के जरिए भारत में मंगाया जाता है। दिनेश विजान इस संबंध में ईडी को सभी कागजात नहीं दे सके थे जो बाद में उनके घर छापेमारी में बरामद किए गए थे। ईडी के सूत्रों ने बताया है कि इन कागजातों से पता चलता है कि फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये का था जिसमें से 17 करोड़ रुपये सुशांत को दिए गए थे। बता दें कि सुशांत की मौत के बाद उनके पिता केके सिंह ने दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के 15 करोड़ रुपये गायब करने का आरोप लगाया था। हालांकि अभी तक इस जांच में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोई सबूत हासिल नहीं हो सके हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2HkRxHm
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment