बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। उनकी शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपनी फिजियोथेरपिस्ट से शादी कर चुके हैं। हालांकि इस खबर पर उनकी तरफ से कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर में कर चुके हैं शादी बीते दिनों चर्चा था कि प्रभुदेवा अपनी भांजी से शादी करने वाले हैं। अब खबर है कि वह सितंबर में शादी कर चुके हैं। अब इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, डीटी नेक्स्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, भांजी से शादी की खबरें गलत हैं। प्रभुदेवा सितंबर में ही शादी कर चुके हैं और उनकी पत्नी फिजियोथेरपिस्ट हैं उनकी भांजी नहीं। प्रभुदेवा का इलाज कर रही थीं उनकी फिजियोथेरपिस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभुदेवा की फिजियोथेरपिस्ट उनकी पीठ दर्द का इलाज कर रही थीं। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। दोनों ने सितंबर में मुंबई में शादी की और अब चेन्नई में रह रहे हैं। पहले भी कॉन्ट्रोवर्सी में रह चुकी है पर्सनल लाइफ इससे पहले रामलता से हो चुकी है। उनके तीन बच्चे थे, जिनमें से एक की कैंसर से मौत हो गई। इसके बाद प्रभुदेवा नयनतारा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में आए थे। हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका। अब उनकी फिजियोथेरपिस्ट से शादी की खबरें आ रही हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KuDn7V
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment