Saturday, December 26, 2020

Movie

हमेशा चर्चा में छाए रहने वाले बॉलिवुड सिलेब्रिटी कपल और नए साल का स्वागत करने के लिए पहुंच चुके हैं। इस पूरे हफ्ते यह कपल गोवा में रहने वाला है और इन्हें जॉइन करने के लिए मलाइका की छोटी बहन भी गोवा पहुंच चुकी हैं। सोशल मीडिया पर गोवा में इंजॉय करती हुई तस्वीरें सामने आई हैं। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गोवा से अपनी मलाइका और अमृता की तस्वीर शेयर की हैं जिनमें ये सभी बीच पर चिल करते दिखाई दे रहे हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी में अर्जुन कपूर ने अपने गोवा वकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। केवल अर्जुन ही नहीं बल्कि मलाइका ने भी अपनी बहन के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बता दें कि पिछले साल ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशल किया था। हालांकि उससे पहले भी कई मौकों पर अर्जुन और मलाइका हमेशा साथ ही नजर आते थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Mc9jyL
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment