Sunday, December 27, 2020

Movie

बॉलिवुड सुपरस्टार की बेटी ने भले ही अभी तक अपना बॉलिवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन वह लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना की तस्वीरें काफी पसंद की जाती हैं और आते ही वायरल हो जाती हैं। अब सुहाना की एक और तस्वीर सामने आई है जो आते ही वायरल हो गई है। इस तस्वीर में सुहाना अपनी कजन के साथ दिख रही हैं। सुहाना के साथ अपनी यह तस्वीर आलिया छिबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसमें सुहाना सिल्वर ग्रे फुल स्लीव कॉप टॉप में बेल-बॉटम में दिखाई दे रही हैं। सुहाना और आलिया की इस तस्वीर को सुहाना सहित कई सिलेब्रिटीज ने लाइक किया है। सुहाना और आलिया की यह तस्वीर दुबई के बुर्ज खलीफा के किसी डिस्को की लग रही है। देखें, तस्वीर: बता दें कि आलिया छिबा सुहाना के मामा विक्रांत की बेटी हैं और अक्सर सुहाना और शाहरुख खान की फैमिली के साथ दिखाई देती हैं। जहां तक सुहाना की बात है तो फैन्स पिछले काफी समय से उनके बॉलिवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। सुहाना ऐक्टिंग के फील्ड में ही अपना करियर बनाना चाहती हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/38zrBkY
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment