Friday, April 23, 2021

Movie

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से लगातार लोगों की आलोचनाएं झेल रहीं ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने कोरोना महामारी के दौरान जरूरमंदों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। इस वक्त देश भर में COVID-19 की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। रिया चक्रवर्ती ने मदद की पेशकश करते हुए अपना हाथ आगे बढ़ाया है और इंस्टा स्टोरी पर इसी से जुड़ा खास मेसेज भी लिखा है। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेसेज शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा गया है, 'इस कठिन समय में एकता बहुत जरूरी है। उन सभी लोगों की मदद करें जिनकी आप कर सकते हैं। चाहे ये मदद बड़ी हो या छोटी, हेल्प हेल्प होता है। मुझे किसी भी तरह की मदद के लिए आप मेसेज कर सकते हैं। मैं पूरी कोशिश करूंगी उसे पूरा करने की। अपना ध्यान रखें, दयालु बनें... सभी को मेरी तरफ से प्यार और शक्ति, रिया।' इसी के साथ उन्होंने एक और पोस्ट किया है, जिसमें ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए अहम जानकारी शेयर की है। अपने इस दूसरे पोस्ट में रिया ने पुणे के सतारा और मुंबई बेल्ट के अस्पतालों के लिए एक इन-हाउस ऑक्सीजन प्रॉडक्शन प्लांट MTC प द्वारा मदद के लिए जारी किए गए बयान को शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि ऑक्सीजन के लिए जरूरतमंद लोग दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह ने रिया और उनके परिवार वालों के खिलाफ अफआईआर दर्ज करवाया था, जिसमें उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही गई थी। सुशांत सिंह मौत मामले में जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो तक पहुंची और ड्रग्स रैकेट में रिया और उनके भाई शौविक का नाम भी सामने आया। इस केस में रिया कुछ दिनों तक जेल की सजा भी काट चुकी हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3tMQpPX
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment