Friday, April 23, 2021

Movie

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जया प्रदा () बतौर गेस्ट सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के सेट पर पहुंची थी। इस दौरान इस शो के सभी प्रतियोगी ने खास तैयारियां की थी। इस दौरान जया प्रदा ने 1984 की सुपरहिट फिल्म शराबी का सुपरहिट गाना 'दे दे प्यार दे' गाने को याद करते हुए एक किस्सा शेयर किया। जया (Amitabh Bachchan performed the De De Pyar De song despite burning his hand) ने बताया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान पटाखे से अमिताभ की हाथ जल गई थी लेकिन तब भी उन्होंने अपना घायल हाथ को जेब में रखकर बेहद शानदार अंदाज में इस पूरे गाने की शूटिंग पूरी की है। जया प्रदा ने फिल्म 'शराबी' का सुपरहिट गाना से जुड़ा किस्सा शेयर किया सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जया प्रदा इंडियन आइडल के सेट पर दिखाई दे रही हैं। साथ ही उन्होंने शराबी फिल्म का एक शानदार किस्सा शेयर करते हुए बताती हैं, शराबी फिल्म में जब अमित जी का हाथ जल गया तो उन्होंने स्थिती का लाभ उठाते हुए हाथ को अपनी जेब में रख लिया और फिर वह उनका स्टाइल बन गया और इस पूरे गाने में उनके इस स्टाइल को काफी पसंद किया गया । जया आगे बताती हैं, अमित जी साफ जानते हैं कि कैसे मुश्किलों को अपनी स्थिती में ढाल लेना है। हाथ जलने के बाद अमित जी ने हाथ में रुमाल बांध लिया और फिर आराम से गाने की शूटिंग पूरी की। जया प्रदा ने जैसे ही यह कहानी सुनाया सेट पर मौजूद सभी लोग हैरान हो गए क्योंकि इतने सालों से सभी को लग रहा था कि अमिताभ इस गाने में पैंट के जेब में हाथ डालकर डांस कर रहे हैं वह कोरियोग्राफ का हिस्सा था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3tOf2vz
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment