Sunday, August 23, 2020

Movie

के केस में जांच कर रही की टीम लगातार केस से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। अभी तक सीबीआई की टीम ने सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत के कुक नीरज, स्टाफ मेंबर दीपेश सावंत से लंबी पूछताछ की है और क्राइम सीन भी रीक्रिएट किया है। सीबीआई की टीम फरेंसिक टीम के साथ सुशांत के घर भी जा चुकी है और माना जा रहा है कि अब जांच में यह आगे की पूछताछ शुरू करेगी। अब माना जा रहा है कि सीबीआई टीम अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए एफआईआर में बनाए गए मुख्य आरोपियों से भी पूछताछ शुरू करेगी। सीबीआई ने अपनी एफआईआर में और उनके परिवार के लोगों के साथ ही सुशांत की बिजनस मैनेजर श्रुति मोदी और हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा को मुख्य आरोपी बनाया है। संभव है कि सोमवार को सीबीआई टीम मुख्य आरोपियों से पूछताछ करे। बता दें कि रविवार को सीबीआई की टीम एक बार फिर सुशांत के घर जाकर उनकी लाइफस्टाइल पर जांच करने के लिए गई थी। साथ में फरेंसिक टीम भी थी जो सारे सबूतों की जांच कर रही है। सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश सावंत और कुक नीरज भी पूरे टाइम साथ रहे क्योंकि वह क्राइम सीन पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ, दीपेश और नीरज के बयान मैच नहीं कर रहे हैं इसलिए भी सीबीआई की टीम लगातार इन्हें क्रॉस चेक कर रही है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3goCLee
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment