Monday, December 7, 2020

Movie

तेलुगू ऐक्ट्रेस और चैतन्य जोनालगाडा उदयपुर के उदय विलास पैलेस में शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। इस शादी में तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सभी बड़े ऐक्टर पहुंचने वाले हैं। शादी में शामिल होने के लिए सुपरस्टार भी अपनी पूरी फैमिली के साथ प्राइवेट जेट से उदयपुर पहुंच चुके हैं और उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। निहारिका और चैतन्य 9 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं और सोमवार को ही उदयपुर पहुंच चुके हैं। मंगलवार को मेंहदी सेरेमनी के बाद संगीत का फंक्शन भी रखा जाएगा। बुधवार को शादी के बाद निहारिका और चैतन्य हैदराबाद के लिए अपने प्राइवेट प्लेन में निकल जाएंगे। उदयपुर जाते हुए अल्लू अर्जुन ने अपनी वाइफ स्नेहा रेड्डी और बच्चों अयान, आरा और पैरेंट्स के साथ तस्वीर भी शेयर की थी। केवल अल्लू अर्जुन की फैमिली ही नहीं बल्कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे निहारिका की शादी में शरीक होने के लिए उदयपुर पहुंच रहे हैं। हाल में रितु वर्मा और लवन्या त्रिपाठी ने भी तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि वह निहारिका की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर जा रही हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37IYZp5
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment