Tuesday, December 8, 2020

Movie

तमिल ऐक्ट्रेस चेन्नई के एक होटल में मृत पाई गईं। पुलिस उनकी मौत की वजह का पता लगा रही है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स हैं कि उन्होंने सूइसाइड किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चित्रा कई पॉप्युलर सीरियल्स में काम कर चुकी हैं और बड़ी फैन फॉलोइंग है। देर रात शूटिंग से लौटी थीं चित्रा ऐक्ट्रेस वीजे चित्रा (28) की मौत से इंडस्ट्री के लोग शॉक में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 5 स्टार होटल में फांसी के फंदे से लटकती पाई गईं। बताया जा रहा है कि वह रात 2.30 शूटिंग करके होटल लौटी थीं। कुछ ही वक्त पहले उनकी बिजनसमैन हेमंत से सगाई हुई थी। चित्रा के डिप्रेशन में होने की खबर उनकी मौत की वजह पता नहीं चल सकी है। ना ही कोई सूइसाइड नोट मिला है। उनकी बॉडी ऑटोप्सी के लिए भेजी गई है। खबरें हैं कि उन्होंने डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या की है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/33Y2t5T
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment